कन्नौज, जनवरी 30 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा स्थित एक होटल के संचालकों पर युवक का अपहरण कर बंधक बनाने और बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित में आरोपितों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरदोई जिले के थाना मल्लावां क्षेत्र के गांव नोनार निवासी सीताराम पुत्र स्व. मातादीन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका 17 वर्षीय छोटा भाई रामगोपाल कन्नौज में पाल चौराहा स्थित नमस्कार होटल में गौरव तिवारी व गौरव द्विवेदी के यहां काम करता है। आरोप है कि 24 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे गौरव तिवारी, गौरव द्विवेदी और उनके दो अन्य साथी चार पहिया वाहन से सीताराम को उसके घर से जबरन उठा ले गए। होटल लाकर उस पर रामगोपाल द्वारा जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए रस्सी से बांध...