भभुआ, मार्च 20 -- बोले बीएसओ, कॉमर्शियल की जगह घरेलू गैस उपयोग करने वालों पर कार्रवाई होगी बीएसओ ने की सबार और बेलांव बाजार के रेस्टोरेंट, होटल व दुकानों की जांच रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेजस्वी आनंद ने शुक्रवार को सबार और बेलांव बाजार के कई रेस्टोरेंट, होटल और दुकानों की जांच की। इस दौरान उन्होंने देखा कि कारोबारियों द्वारा कॉमर्शियल की जगह घरेलू गैस का उपयोग तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेलांव में कब्या रेस्टोरेंट, खान-पान की दुकान, चाउमिनजांच, चाट, समोसा बेचनेवाले ठेलों की जांच की गई। इस जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू रसोई गैस के उपयोग को रोकना था। उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वह अपने प्रतिष्ठानों में सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर का ही उपयोग करें। घरेलू गैस सिले...