नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- शिवम सिंह, गोरखपुर। पूर्वांचल के एक पूर्व जनप्रतिनिधि पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली युवती के थाने में हंगामा करने के बाद गोरखपुर एसएसपी ने सीओ कैंट की निगरानी में रामगढ़ताल पुलिस को जांच सौंपी है। तारामंडल क्षेत्र में स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक मैनेजर ने पूर्व जनप्रतिनिधि पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। रामगढ़ताल थाने में शनिवार को युवती ने जमकर हंगामा किया और केस दर्ज करने की मांग पर अड़ी रही। थाने पहुंची युवती ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पूर्व जनप्रतिनिधि पद पर रहने के दौरान उसे लेकर बाहर गए थे। एक होटल में ठहरे थे और एक मंदिर में शादी का स्वांग भी रचा था। लेकिन, अब शादी के लिए कहने पर टालमटोल कर रहे हैं और दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी ...