विकासनगर, मार्च 12 -- कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने और बढ़ती किल्लत के बीच होटल और रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल की शिकायत पर गुरुवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने विकासनगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट से घरेलू गैस के 12 सिलेंडर जब्त किए गए। साथ ही संचालकों को घरेलू सिलेंडर का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी गई। विभाग ने बताया कि यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...