मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- बुधवार को कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बघेल ने क्षेत्र के सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन होटल संचालकों ने अभी तक कैमरे नहीं लगाए हैं, वे शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कैमरों के माध्यम से शरारती तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक लोगों पर नजर रखी जा सकती है, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो पाती है। कोतवाल ने यह भी निर्देश दिए कि कैमरे मुख्य प्रवेश द्वार, रिसेप्शन, पार्किंग स्थल और अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कैमरे चालू अवस्था में रहें और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षि...