होटल-रेस्टोरेंट ने बंद की फूड डिलीवरी सेवा
बांका, मार्च 31 -- बांका, निज संवाददाता। बांका शहर में इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट के व्यवसाय पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गैस एजेंसियों में स्टॉक की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण शहर के कई प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट ने अपनी फूड डिलीवरी सेवाएं बंद कर दी हैं,जबकि कुछ प्रतिष्ठानों को पूरी तरह ताला लगाना पड़ा है। शहर के बाबूटोला स्थित आजाद चौक से डीएम कोठी चौक जाने वाले मार्ग पर स्थित केबीबीबीआई रेस्टोरेंट पिछले दो दिनों से बंद है। होटल संचालक कैलाश ने बताया कि बाजार में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे संचालन असंभव हो गया है। उन्होंने कहा कि जो 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर पहले करीब 1900 रुपये में मिलता था,अब उसके लिए 3000 रुपये तक की मांग की जा रही है। वहीं छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.