गाजीपुर, मार्च 28 -- गाजीपुर, हिन्दुस्तान टीम। एलपीजी गैस की किल्लत ने होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि अधिकांश होटल संचालकों को अपने 80 फीसदी मेन्यू आइटम बंद करने पड़े हैं और केवल 20 फीसदी व्यंजनों के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण रसोई संचालन मुश्किल हो गया है, जिससे कारोबार में गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर के विश्वेश्वरगंज स्थित मैजिक चिली रेस्टोरेंट संचालक कुषाग्र श्रीवास्तव ने बताया कि कामर्शियल गैस नहीं मिलने से साउथ इंडियन डिश को बंद कर दिया गया है। वहीं इंडियन के 14 डिश में मात्र दो डिश और नॉनवेज के डिश में भी कटौती की गई है। रेस्टोरेंट संचालन के लिए चूल्हा का सहारा लेना पड़ रहा है। एक अप्रैल से नये मीनू का रेट भी लागू किया जाएगा। लंका स्थित एक होटल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.