लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- रसोई गैस एजेंसियों पर अब धीरे-धीरे लाइनें कम हो रही हैं। बुकिंग भी पिछले दो दिनों से कम हुई है। वहीं कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति भी 20 प्रतिशत शुरू हो गई है। हालांकि होटल रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि 20 प्रतिशत से कारोबार ठीक से संचालित नहीं हो पा रहा है। कई-होटल रेस्टोरेंट में तो एक साथ कई-कई सिलेंडर लगाने पड़ते हैं लेकिन सिलेंडर न मिलने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। रसोई गैस सिलेंडरों को लेकर पिछले कई दिनों से एजेंसियों पर कतारें लग रही थी। अब कतारें धीरे-धीरे कम हो रही हैं। बुकिंग कराने के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहे हैं। वहीं तमाम उपभोक्ता एजेंसियों से ही गैस सिलेंडर लेकर जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलेंडरों की 20 प्रतिशत आपूर्ति शुरू हो गई है। होट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.