सिमडेगा, अप्रैल 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195 रुपये की बढ़ोतरी ने जिले के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे व्यवसायियों पर अब अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने लगा है। अंबे होटल के संचालक राजा केसरी ने कहा कि गैस की कीमत बढ़ने से खाना बनाने की लागत सीधे तौर पर बढ़ गई है। ऐसे में या तो उन्हें खाने के दाम बढ़ाने पड़ेंगे या फिर मुनाफे में कटौती करनी पड़ेगी। दोनों ही स्थिति में असर आम लोगों पर पड़ना तय माना जा रहा है। वहीं पालम रेस्टोरेंट संचालक से बातचीत में यह बात सामने आई कि लगातार बढ़ती लागत के कारण छोटे व्यवसायियों के लिए काम चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले जहां खर्च नियंत्रित रहता था, अब हर महीने गैस के बिल में ही बड़ा इजाफा हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.