बरेली, मई 5 -- नारायण कॉलेज के होटल मैनेजमेंट के 100 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। नारायण कॉलेज में गेस्ट सर्विस एग्जीक्यूटिव (फ्रंट ऑफिस) और फूड एंड वेवरेजिज सर्विस मैनेजर कोर्स के छात्र-छात्राओं का 5 स्टार व 4 स्टार होटलों में चयन हुआ है। छात्रों को इस दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। रहन-खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर नंदिता देवयानी ने बताया कि एक वर्षीय कोर्स में 6 महीने की पढ़ाई के बाद ही होटल छात्र-छात्राओं को ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए ले जाते हैं। यह छात्र-छात्राएं नूर महल पैलेस करनाल, महाराजा पैलेस रोहतक, रमाडा होटल राजस्थान, ग्रांड उनियारा ए हैरीटेज होटल जयपुर, रूद्र विला होटल जयपुर, लॉरियंस होटल जयपुर, जॉर्डन होटल इंदौर, होटल मिलेनियम रेजीडेंसी लखनऊ आदि में ट्रेनिंग करेंगे। ...