नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- राजस्थान में सरकारी आयोजनों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एक सख्त सर्कुलर जारी करते हुए होटलों और अन्य निजी स्थानों पर सरकारी बैठकों, सेमिनार, प्रदर्शनी और समारोहों के आयोजन पर रोक लगा दी है। नई गाइडलाइन के तहत अब सरकारी विभागों को अपने अधिकांश कार्यक्रम सरकारी भवनों और संस्थानों के ऑडिटोरियम या कॉन्फ्रेंस हॉल में ही आयोजित करने होंगे।सरकारी खर्च पर नियंत्रण की कोशिश मुख्य सचिव द्वारा जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि यह फैसला सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया गया है। लंबे समय से देखा जा रहा था कि कई विभाग छोटे-बड़े आयोजनों के लिए महंगे होटलों और निजी स्थानों का चयन कर रहे थे, जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ ...