रुडकी, मई 29 -- रुड़की, संवाददाता। एक होटल में एक प्रेम युगल ने जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। दोनों की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह होटल पहुंचे। वहीं, पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, दिल्ली रोड रेलवे फ्लाईओवर के पास आर्यन होटल में एक युवक और युवती ने गुरुवार की शाम एक कमरा बुक किया था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दोनों को कमरा चेक आउट करना था लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आए। यह भी पढ़ें- प्रेम-प्रसंग में तीन युवकों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा, घायल इस पर होटल कर्मचारी कमरे के बाहर गया और दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्त...