अलीगढ़, सितम्बर 2 -- हरदुआगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को एक होटल में ले जाकर आरोपी ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह से वह एक जन सेवा केन्द्र पर काम कर रही थी। आरोप है कि रविवार शाम जन सेवा केंद्र स्वामी देवेन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने कहा कि वह उसे उसके घर छोड़ देगा। वह उसके साथ गाड़ी मे बैठ कर चली गई। देवेंद्र उसे कासिमपुर रोड पर ओयो होटल में ले गया और छेड़खानी करने लगा। जब वह चिल्लाने लगी तो उसने उसे मारा और उसका मुह बन्द कर दिया। उसकी विडियो बनाने लगा। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में छेड़छाड़ व एससी /एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...