बागपत, जून 23 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दोस्त और उसके साथी पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी जान पहचान निवाड़ा गांव के युवक साकिब के साथ हुई थी। कुछ दिनों में दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि एक दिन साकिब उसे होटल में ले गया। वहां उसका साथी भी मौजूद था। आरोप है कि साकिब ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद साकिब और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। दोनों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद दोनों ने ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ए...