नोएडा, सितम्बर 10 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद युवक दिल्ली से युवती लेकर नोएडा आ गया। सेक्टर-71 स्थित एक होटल के कमरे में युवक ने मनमानी करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता की शिकायत पर फेज-तीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से हिमाचल की राजधानी शिमला निवासी युवती व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दिल्ली में पिछले तीन वर्ष से रहती है। वह दिल्ली में नौकरी करती है। कुछ समय पहले उनकी बेटी की इंस्टाग्राम पर भविष्य शर्मा नामक युवक से दोस्त हो गई। यह भी पढ़ें- Noida News: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं हुई। युवती ने परिजन को बताया कि एक सित...