बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के अलका सिनेमा के समीप होटल ब्लू डायमंड में युवती के साथ मारपीट, दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर सुल्तानपुर से मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्थे चढ़ा आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर वार्ड संख्या- चार निवासी उपेंद्र सहनी का 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर भागने के दौरान गिरने से पैर में फ्रैक्चर होने से जख्मी हो गया था। जबकि लोहियानगर थाना के लोहियानगर निवासी अरुण सहनी के पुत्र बिक्रम सहनी को मंगलवार को दिन में ही पकड़ा गया। सदर अस्पताल में दोनों की मेडिकल जांच के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत के माध्यम से दोनों को जेल भेज दिया गया।

होटलकांड की जानकारी होटलकांड को लेकर ...