रांची, मार्च 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजू साह हराटांड़ में होटल चलाता है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पुलिस को होटल की आड़ में अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रभारी पंकज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ शुक्रवार को हराटांड स्थित होटल में पहुंचे। देखा कि कुछ लोग होटल के काउंटर से शराब खरीदकर वहीं पर बैठकर पी रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने होटल की घेराबांदी की। होटल की तलाशी के दौरान 204 बोतल अवैध विदेश शराब बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक राजू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी राजू ने शराब बेचने की स्वीकारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.