लखनऊ, जून 29 -- चिनहट क्षेत्र के मल्हौर स्थित होटल के कर्मचारियों ने ऑनलाइन भुगतान के विवाद में नंदी विहार कॉलोनी निवासी राजेश कुमार पर खौलता पानी फेंक दिया। बीच बचाव पर उनके दोस्त की हत्या का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। राजेश कुमार ने बताया कि 27 जून की रात 10 बजे वह दोस्त ध्रुवेंद्र सिंह को मटन खिलाने के लिए एक होटल में ले गए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने ऑनलाइन बिल के लिए 346 रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि इसके बावजूद होटल संचालक ईश्वर उनसे बिल का भुगतान करने की बात कहने लगे। उन्होंने जब विरोध किया तो ईश्वर अपने कर्मी प्रिंस व एक अन्य युवक के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने लात-घूंसों से पीटने लगे। उन पर कढ़ाई का खौलता पानी फेंक दिया। जिससे वह जल गए। यह देख ज...