बागपत, अप्रैल 16 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल में बुधवार को ससुरालियों ने महिला को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। कांधला क्षेत्र की एक महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी ससुराल पक्ष को हो चुकी थी। बुधवार दोपहर महिला और उसका प्रेमी रमाला पहुंचे और ओयो होटल में कमरा लेकर ठहर गए। इसकी भनक लगते ही महिला के ससुराल पक्ष के लोग भी होटल पहुंच गए। उनकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। ससुरालियों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। यह भी पढ़ें- दंपति के विवाद में मारपीट, पांच गिरफ्तार यह देखकर ससुरालियों ने दोनों के साथ मारपीट का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को थाने ले आई। घटना के दौरान होटल के...