बागपत, जून 9 -- बड़ौत। नगर के छपरौली रोड स्थित एक होटल में सोमवार दोपहर प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को जिला में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस के अनुसार हिलवाड़ी गांव के रहने वाले भट्ठा मजदूर लक्की पुत्र पुरुषोत्तम का पुट्ठी गांव की रहने वाली सोनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनी बिजवाड़ा में भट्ठे पर मजदूरी करती थी, जबकि लक्की गांव के ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार दोपहर दोनों नगर के छपरौली रोड स्थित एक होटल में पहुंचे और कमरा किराए पर लिया। होटल संचालक के अनुसार काफी देर तक उनके कमरे से बाहर न आने पर वह कमरे में पहुंचा तो दोनों कमरे में बेहोश पड़े थे। होटल संचालक सतेन्द्र ने स्टाफ की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल मे...