मेरठ, मई 1 -- होटल निवेश के नाम पर एक युवक से साइबर ठगों ने 45 लाख रुपये ठग लिए। रकम लेकर फरार हुआ गिरोह अब करीब दो साल बाद फिर से सक्रिय हो गया है और पीड़ित से दोबारा पैसों की मांग कर रहा है। इस मामले में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, गंगानगर निवासी विवेक कुमार ने बीते साल "वेस्ट वेस्टर्न होटल एंड रिजॉर्ट" नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में 45 लाख रुपये निवेश किए थे। आरोप है कि निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर रकम ली गई, लेकिन कुछ समय बाद ही ठग अपने दफ्तर, बैंक खाते और संपर्क माध्यम बंद कर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि अब 29 मार्च से वही लोग फिर से संपर्क कर रहे हैं और नए सिरे से पैसे जमा करने का दबाव बना रहे हैं। विवेक का आरोप है कि यह कोई साधारण मामला नहीं, बल्कि एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का काम...