बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: बिजनौर जिले के चांदपुर के एक होटल में पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखे जाने पर पति ने हंगामा कर दिया। पति ने खुद ही घटना की वीडियो बना ली और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले से जुड़े लोगों को थाने ले आई। पति ने पत्नी और युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है। रविवार शाम एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के एक युवक के साथ होटल में होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह सीधे होटल पहुंच गया। पत्नी को युवक के साथ देखते ही उसने हंगामा कर दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। पति ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर ...