फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- टूंडला में आगरा रोड पर स्थित सत्कार होटल में देर रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने होटल कर्मचारी श्याम सिंह का सिर फोड़ दिया और होटल मालिक उदयवीर सिंह यादव के साथ भी मारपीट की। होटल में तोड़फोड़ की गई और गल्ले से 20 हजार रुपये तथा एक सोने की चेन लूटने का आरोप भी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। होटल मालिक उदयवीर सिंह यादव के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे हुई। शुरुआत में दो युवक खाना खाने आए और फैमिली सेक्शन में बैठ गए। उनके पीछे 5 से 10 अन्य लोग भी आ गए, जो शराब के नशे में धुत थे। खाना खाने के बाद जब उन्हें बिल दिया गया तो युवकों ने डिस्काउंट को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारी श्याम सिंह ने इसका विरोध किया, जिसके बाद युवकों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.