संवाददाता, मई 16 -- UP News: यूपी के कानपुर में रावतपुर पुलिस ने विनायकपुर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दो संचालक और तीन महिलाएं हैं। गिरोह कमरे में हिडन कैमरे लगाकर ग्राहकों के वीडियो बना लेता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस को कमरों से कैमरे भी मिले हैं। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनायकपुर में दलहन बाउंड्री किनारे होटल रिद्धि पैलेस में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर छापेमारी की। पुलिस ने रैकेट संचालक नोनारी थाना बेला जनपद औरैया के प्रमोद गुप्ता और बर्रा निवासी अंबिका को गिरफ्तार किया। रावतपुर स्टेशन के पास रहने वाली प्रीति सिंह समेत दो महिलाओं को भी पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- मामा की बारात में भांजे को ट्रक ने कुचला,बाराति...