बगहा, जून 25 -- रामनगर। नगर के हिन्द सिनेमा चौक स्थित पंचवटी होटल के संचालक पर हमला कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। होटल संचालक मोहन चौरसिया ने रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने नारायणपुर निवासी आदर्श चौरसिया, अजय चौरसिया, जुड़ा पकड़ी निवासी स्मिता चौरसिया, विजय नाग, विपिन साह, नीपू यादव छवघरिया समेत लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। घटना 24 जून की बताई गई हैं। पुलिस को दिए आवेदन में नारायणपुर निवासी मोहन चौरसिया ने बताया कि वह अपने पंचवटी होटल में बैठे थे। इसी दौरान सभी आरोपी होटल पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। वह लोग पहले से दर्ज मुकदमा को वापस लेने और होटल उनके नाम करने का दबाव बनाने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रभारी थानाध्...