फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद,सरसमल। सेक्टर-37 स्थित एक होटल में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में अपराध शाखा बॉर्डर ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान लक्कड़पुर सूरजकुंड निवासी 24 वर्षीय वंश के रूप में हुई है। उसे दुर्गा बिल्डर इस्माइलपुर इलाके से पकड़ा गया। थाना सराय ख्वाजा में दर्ज मामले के अनुसार होटल संचालिका ने शिकायत दी थी कि 19 मई की रात 10 से 15 युवक पाइप और डंडे लेकर होटल में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कमरे में रखा आईफोन तथा बैग से 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले आरोपित अपने तीन साथियों के साथ होटल ...