बगहा, मार्च 7 -- नरकटियागंज। नगर के पिपरा दिउलिया स्थित एक होटल में तोड़फोड़ की घटना घटी है। घटना शनिवार की है। इसमें शीशे समेत अन्य सामानों को क्षति हुई है।मामले में पकड़ी ढाला गांव निवासी रवि कुमार ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा है।इसमें पीपरा दिउलिया गांव निवासी नूरजमा, सोफवा गांव निवासी अब्दुल समेत अन्य को आरोपित किया गया है। आरोप है कि होटल में प्रबंधन का काम देखता है। आरोपित अब्दुल होटल पहुंचा और 10 हजार रुपए बतौर रंगदारी मांगने लगा। उसने धमकी दी कि होटल चलाना है तो मांगी गई रकम देना पड़ेगा और उसे होटल का कमरा भी बिना शर्त देना होगा। पीड़ित ने जब आरोपी के पिता से शिकायत की तो उसने भी अनसुना कर दिया।जब युवक को शिकायत कि जानकारी मिली तो वह आग बबूला हो गया और अपने अन्य साथियों के साथ होटल पहुंचा और तोड़फोड़ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...