बांका, मार्च 28 -- बांका, वरीय संवाददाता। खाड़ी देशो के युद्ध के कारण जिले में रसोई गैस को लेकर प्रशासन लगातार चौकस है। अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उनके निर्देश के आलोक में पंजवारा-धोरैया स्थित सर्वोदय होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत एवं अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। जांच के क्रम में मौके से कुल 02 घरेलू गैस सिलेंडर (एक इंडेन खाली एवं एक एचपी में लगभग 12 किलोग्राम गैस भरा हुआ) बरामद किया गया। इसके साथ ही 02 चूल्हा/भट्टी भी जब्त करते हुए संबंधित होटल संचालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला पदाधिकारी, बांका के सख्त निर्देश पर एलपीजी गैस के वितरण एवं उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कालाबाजारी अथव...