सहरसा, अप्रैल 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं हो उसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। रविवार को सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी के निर्देश पर नगर पंचायत के मनौरी चौक स्थित होटल में एमओ सह प्रभारी बीईओ सोनवर्षा राज दानिश राजा, एमओ नवहट्टा अविनाश मिश्र, एएसआई सदानंद सिंह सहित सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने को लेकर छापेमारी किया। होटल की बंद रसोईघर को खुलवा कर जांच करते हुए होटल कर्मी को हिदायत देते कहा कि किसी तरह के आयोजन में खाना बनाने के लिए होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं करें। सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाना है। यह भी पढ़ें- होटल में गैस सिलेंडर की जांच की घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर विभागीय नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...