भागलपुर, अक्टूबर 1 -- गोराडीह संवाददाता बाल श्रम उन्मूलन को लेकर श्रम प्रबंधन विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया । जिसमें विरनौध चौक स्थित मां तारा होटल में छापेमारी की गई। इस दौरान होटल में काम कर रहे एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। रेस्क्यू किये गये बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं होटल संचालक के खिलाफ गोराडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। छापेमारी दल में गोराडीह श्रम प्रबंधन पदाधिकारी काजल कुमारी, शाहकुंड के सुनील कुमार, नवगछिया की अनिता कुमारी सहित गोराडीह थाना के पुलिस बल शामिल थे। थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- Banka News: खेसर बाजार के अमर मिष्ठान से बाल श्रमिक विमुक्त, नियोजक पर होगी प्राथमिकी प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिय...