जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर। वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित उत्सव मोटल के निचले तल में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ऊपरी तल पर जिम में मौजूद लोगों ने स्थानीय लोगों व होटल कर्मचारियों की मदद से गैस सिलेंडर और बाइक को दूर करने के साथ ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों ने तकरीबन आधे घंट में आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से रखे गए सजावट सामाग्री व टेंट के अन्य सामान जल गए। सीएफओ राज प्रकाश राय ने बताया कि शुरूआती जांच में घटना की वजह शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.