होटल में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ युवतियां समेत 12 गिरफ्तार
मेरठ, मई 20 -- जानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ-बागपत रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर होटल संचालक समेत चार युवक और आठ युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से अन्य होटलों में हड़कंप मच गया। पुलिस को होटल के कमरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। दिल्ली-देहरादून बाईपास समेत मेरठ-बागपत रोड पर होटलों में देह व्यापार का धंधा चलाने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी। मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर जानी पुलिस ने मेरठ बाईपास के पास एक होटल में पुलिस ने होटल पर छापा मारकर आठ युवतियों और होटल संचालक समेत चार युवकों को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- होटल में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.