होटल में अग्निश्मन मॉक ड्रिल, दमकलों को देख मची अफरा तफरी
आगरा, जून 27 -- शहर में शुक्रवार सुबह अग्निश्मन विभाग ने आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए होटल फॉर लीफ, रोडवेज बस स्टैंड के निकट मॉक ड्रिल एवं ईवेक्यूवेशन ड्रिल की गई। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी के निर्देशन में इस अभ्यास में होटल के कर्मचारियों और संबंधित कार्मिकों को आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से भवन से बाहर निकालने, आग पर प्रभावी नियंत्रण पाने तथा किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन करने की जानकारी दी। साथ ही अग्निश्मन यंत्रों के सही उपयोग का भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.