बरेली, अप्रैल 16 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।होटल खाली कराने पर व्यक्ति होटल मालिक से 20 लाख रुपयों की रंगदारी मांग रहा है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवां के अमन पुत्र नन्हे लाल गीता पैलेस में सफाई कर्मी हैं। आरोप है होटल को गत दिनों रोहित सक्सेना ने किराए पर लिया था। रोहित ने अमन के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अश्लील हरकतें कीं। व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे। अमन ने शिकायत होटल मालिक सरजू यादव से की। बाद में मालिक ने होटल को खाली करा लिया। आरोपी होटल मालिक और उनके परिवार को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से 20 लाख रुपयों की रंगदारी मांग रहा है। यह भी पढ़ें- अहियापुर में ढाबे पर देहव्यापार के साथ बनता था अश्लील वीडियो आरोपी ने रुपये न देने पर उसकी पत्नी की एआई से अश्लील तस्वीर ...