होटल मालिक ने दलित मजदूर को रॉड से पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 4 -- सैनी थाना क्षेत्र के भड़ेहरी गांव निवासी सनोज कुमार ने बताया कि वह कोखराज स्थित जायसवाल होटल में काम करता था। सोमवार को साथ काम करने वाला एक मजदूर की तबीयत खराब होने से रूम पर चला गया। इस पर उसने दूसरे श्रमिक का इंतजाम करने के लिए होटल मालिक विवेक जायसवाल को फोन किया। आरोप है कि इतनी सी बात पर होटल मालिक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी। विरोध करने पर लोहे के रॉड से पिटाई की। इससे दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। यह भी पढ़ें- किराये के विवाद में ऑटो चालक ने होमगार्ड को पीटा कोखराज इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि प्रकरण की जांच डीएसपी सिराथू करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.