नई दिल्ली, जून 4 -- उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की सनसनीखेज हत्या में शामिल एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटरमें मार गिराया है। बुधवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पवहारी बाबा आश्रम कुर्था के पास कमलेश चौधरी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुईं। इसमे पुलिस की गोली गोली लगने से कमलेश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश की गोली लगने से स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा भी घायल हो गए हैं। उन्हे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। कमलेश के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।उसके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कुल सात मामले...