गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। किशोरी का किस कदर माइंडवॉश किया गया था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि होटल, स्पा संचालकों के बरगलाने पर वह व्वायफ्रेंड के झांसे में आकर एक से दूसरे स्पा में जाती रही। वह अपने प्रेमी के साथ दस जनवरी को एक मॉल में फिल्म देखने भी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को जबरदस्ती के प्रमाण नहीं मिले हैं। अब तक की जांच में यह सारे तथ्य सामने आए हैं। वहीं कोर्ट में किशोरी का बयान दर्ज कराया गया। सूत्रों के अनुसार उसने कई नाम बताए हैं। स्पा के आड़ में अनैतिक काम की पुष्टि के बाद एक बार फिर पुलिस सक्रिय हो गई है। कुछ इसी तरह का मामला एक वर्ष पहले दस जनवरी 2024 को भी सामने आया था। तब भी एक 12 वर्षीय किशोरी को इसी तरह बहला-फुसला कर शाहपुर इलाके के एक हुक्का बार में ले जाया गया था। उस समय भी उसके सा...