जमशेदपुर, जुलाई 6 -- राजस्थान के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे हिमांशु हत्याकांड के आरोपी नीरज सिंह को स्थानीय पुलिस की सतर्कता से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। सूचना मिलने के बाद खाटूश्यामजी थाना के कांस्टेबल बनवारी लाल कुमावत और राजेंद्र गढ़वाल ने आरोपी की तलाश शुरू की। दोनों पुलिसकर्मियों ने कस्बे के विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद मंडा रोड स्थित भोजराज होटल से आरोपी नीरज सिंह को हिरासत में ले लिया गया।आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खाटूश्यामजी पुलिस ने तत्काल झारखंड पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी पवन चौबे ने बताया कि झारखंड पुलिस की टीम के खाटूश्यामजी थाना पहुंचने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से बार संचालक भाजपा नेता नी...