देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। होटल बिजनेस में पार्टनर बनाने का झांसा देकर मसूरी निवासी व्यक्ति को दो करोड़ रुपये का चूना लगा दिया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट आदेश पर राजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट में दीपक कुमार रावत निवासी पानीवाली बैंड (मसूरी) ने अपील की। कहा कि वर्ष 2014 में उनकी जान-पहचान गौरव किराड़ निवासी लेन दो, गंगोत्री विहार, कैनाल रोड से थी। दीपक ने जब अपनी पैतृक जमीन बेची तो गौरव ने उससे मिली रकम को इनकम टैक्स से बचाने और अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर मसूरी में होटल और होस्टल बिजनेस में बतौर पार्टनर निवेश को कहा। गौरव ने भरोसा दिलाया कि लाभ को आधा-आधा बांटा जाएगा। पीड़ित तैयार हो गए। त...