हाजीपुर, मार्च 14 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। स्थानीय हाजीपुर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएमएम) ने अपने टूरिस्ट अवेयरनेस प्रोग्राम के सफल गैंड फिनो के अंतर्गत स्वच्छता और जागरूकता से जुड़े प्रभावशाली कार्यक्रमों का संचालन किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों की टीमों ने राज्य के तीन प्रमुख स्थलों में पटना के गोल घर,सोनपुर सारण के बाबा हरिहरनाथ मंदिर और वैशाली के अशोक स्तंभ पर एक साथ अभियान चला कर सतत पर्यटन और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। पूरे दिन की गतिविधियों में कलात्मक अभिव्यक्ति और प्रत्यक्ष कार्य का सुन्दर समन्वय देखने को मिला। पेशेवर कलाकारों की टीम ने आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।...