शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- तिलहर, संवाददाता। होटल पर मामूली कहासुनी को लेकर पुलिस कर्मियों एवं युवकों में जमकर विवाद हुआ। दोनों में जमकर गाली गलौज व धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। हाईवे बाईपास चौराहे के पास देर रात एक होटल पर दो युवक खाना खा रहे थे। इसी होटल पर एक दरोगा व एक सिपाही भी खाना खाने पहुंचे थे। चर्चा है कि रोटी जल्दी देने को लेकर युवक होटल संचालक से अभद्र व्यवहार कर रहे थे इसी दौरान दरोगा ने जब उन्हें ऐसा न करने के लिए टोका तो दोनों युवक दरोगा से भिड़ गए। चर्चा है कि युवकों एवं पुलिस कर्मियों में जमकर धक्का मुक्की हुई। दोनों में जमकर गाली गलौज हुआ। होटल पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन हंगामा और बढ़ गया।इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली लाकर बंद कर दिया। चर्चा...