आगरा, अप्रैल 2 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल पर बनाई जा रही रोटी पर थूक लगाने के आरोप का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया, इसमें एक युवक होटल में रोटी बना रहा है, रोटी को आग में डालने से पूर्व उसने रोटी पर थूकने जैसी गतिविधि की है। इस वीडियो के बाद रोटी पर थूकने वाले आरोपी की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग भी सोशल नेटवर्किंग पर की जाने लगी। इसके बाद पुलिस ने वीडियो को अपने पास सुरक्षित करते हुए मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित स्थान पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। यहां पुलिस ने आरोपी से पूछताछ...