मेरठ, मई 23 -- मवाना थाना क्षेत्र में गंगनहर किनारे वेलकम इन होटल में शनिवार देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर महिला और दो युवकों को संदिग्ध हालात में हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बाइक भी बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में एक प्रेमी युगल ठहरा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और कमरे की जांच की। इस दौरान कमरे से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने जब होटल संचालक से कमरे में ठहरे लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे तो कोई वैध आईडी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...