हापुड़, जनवरी 10 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर स्थित एक होटल से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाने में बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाने के ग्राम नंगला उग्रसैन निवासी जितेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 14 दिसंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहा था। शाम को करीब सात बजे जब वह कुचेसर चौपला नया हाइवे पुल के पास पहुंचा तो चाय पीने के लिए एक होटल पर रुक गया। कुछ समय बाद वह चाय पीकर आया तो उसकी मोटरसाइकिल मौके पर हीं मिली। आसपास में काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर...