वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को दशाश्वमेध स्थित सीपीआई (एम) कार्यालय में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य डॉ. हीरालाल ने निंदा प्रस्ताव रखा। कहा कि थियोसॉफिकल सोसायटी की प्रबंध समिति संस्था के उद्देश्य के खिलाफ दयाल ग्रुप का होटल निर्माण करा रही है। लड़कियों की शिक्षा और उनके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। अधिवक्ता डॉ. शम्मी कुमार ने कहा कि पम्फलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। बीएचयू के शोध छात्र राणा रोहित ने कहा कि अब आंदोलन का रास्ता बचा है। धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव अनिल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...