गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। भोंडसी इलाके की रहने वाली एक महिला से होटल नाइट नामक ऐप के जरिए करीब 85 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को टास्क पूरे करने और डॉलर में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। साइबर अपराध थाना (दक्षिण) ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारुति कुंज भोंडसी की रहने वाली अल्का यादव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने होटल नाइट नामक एक ऐप डाउनलोड किया था। ऐप के सर्विस प्रोवाइडर्स ने उन्हें झांसा दिया कि यदि वह डॉलर में निवेश करती हैं और कुल 40 टास्क पूरे करती हैं, तो उन्हें निवेश की गई राशि के साथ भारी मुनाफा दिया जाएगा। ठगों के झांसे में आकर पीड़िता ने गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 84,888 रुपये ट्रांसफर कर दिए।पैसे निका...