लखनऊ, अगस्त 16 -- लखनऊ। विक्रांतखंड स्थित होटल तमाशा इन के पास मई में हुई लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने पीड़ित और उसके दो दोस्तों से मारपीट कर सोने की चेन, मोबाइल और नगदी लूट ली थी। पुलिस के अनुसार 9 मई की रात होटल तमाशा इन के पास 10-12 लोगों ने अयोध्या निवासी राहुल दूबे और उनके दो दोस्तों पर हमला किया था। 14 अगस्त को गोंडा निवासी अमरजीत सिंह उर्फ गब्बर, अजय कुमार गुप्ता उर्फ शैलेन्द्र सिंह उर्फ शैलू गुप्ता और इंदिरानगर निवासी विवेक सिंह उर्फ छोटे सरकार उर्फ भोले को दबोचा गया। 15 अगस्त को बीबीडी निवासी सौरभ सिंह उर्फ प्रिंस उर्फ छोटे राजा उर्फ राजा छोटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...