हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एलएन रोड पर एक होटल के खिलाफ स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन कर होटल को बंद कराने की मांग की। आरोप है कि होटल में गलत कार्य होने के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है और बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से जल्द होटल को बंद कराने की मांग की है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एलएन रोड पर स्थित एक होटल को लेकर लोगों का गुस्सा फुट गया। लोगों का आरोप है कि होटल में अनैतिक कार्य होते है और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व भी यहां की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना था कि यहां होटल में गलत कार्य किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। मोहल्लेवासियों का कहना है कि शिकायत करने के बा...