भदोही, जून 23 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के स्टाफ रूम में रविवार की देर रात 22 वर्षीय संदीप पासवान नामक कर्मी का शव मिला। साथियों ने मामले की जानकारी मालिक को दी और उसने पुलिस को। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं。

मृतक का परिचय बिहार प्रांत के मटियारी, थाना हरसीधी, जिला मोतीहारी निवासी रमेश सरोज के बेटे संदीप उक्त होटल में दो वर्षों से किचन में काम करते थे। रविवार की शाम तक काम किया और उसके बाद अपने कमरे में चले गए। देर रात 11 बजे के आसपास अन्य सहयोगियों ने जब उन्हें भोजन के लिए तलाशना शुरू किया तो पता चला कि वह कमरे में हैं। वहां पर जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। अनहोनी की संदेह होने पर मामले से प्रबंधक एवं होटल मालिक को अवगत कराया। देर रात कोतवाली पुल...