होटल के वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
पूर्णिया, जून 17 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत अंतर्गत एनएच-107 पूर्णिया-सहरसा मुख्य मार्ग स्थित गोकुलपुर चौक के समीप एक होटल में ग्राहकों को मीट परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो में चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों और होटल संचालक के बीच कहासुनी तथा धक्का-मुक्की जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोग थाली में परोसे गए मीट को दिखाते हुए होटल संचालक पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य वायरल वीडियो में होटल संचालक कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहा है कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। केनगर थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.